"स्पर्श"
स्पर्श,एक जान का जहान से
नाम का गुमनाम से
बेखबर का इंसान से
स्पर्श,एक जान का जहान से
मां का,नन्ही सी जान से
परिंदे का खुले आसमान से
जुगनू का अपने चांद से
स्पर्श,एक जान का जहान से
स्पर्श भंवरे का उसके फूल से
मां का उसकी संतान से
मॉम का शख्त इंसान से
पिता का संतान से
इंसान का भगवान से
स्पर्श,पीढ़ी का पीढ़ी से
रिश्तों का रिश्तेदार से
अनजान का उसके नाम से
स्पर्श,जान का एक जहान से
हवा का पहली सांस से
खुशी का पहली मुस्कान से
स्पर्श,जान का एक जहान से
नाम का उसकी पहचान से
खुदा का उसकी संतान से
स्पर्श,मेरा उस नन्ही सी जान से