Type Here to Get Search Results !

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022

 रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे (1953- 57) की याद में प्रतिवर्ष 31 अगस्त को फिलिपीन्स की राजधानी मनीला में आयोजित एक समारोह में दिया जाता है । यह पुरस्कार इतना महत्वपूर्ण है कि इसे एशिया का नोबेल के नाम से भी जाना जाता है । रेमन मैग्सेसे पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में दिया जाता है :


  • सरकारी सेवा 
  • सार्वजनिक सेवा 
  • सामुदायिक नेतृत्व 
  • पत्रकारिता, साहित्य एव सृजनात्मक संचार कलाएँ 
  • शान्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सद्भावना
  • उभरते नेतृत्व
  • अवर्गीकृत 

64 वां रेमन मैग्सेसे पुरस्कार- 2022

31 अगस्त 2022 को 64वें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा की गई । इस वर्ष यह पुरस्कार 4 लोगों को दिया गया है : 1. कंबोडिया की मनोचिकित्सक सोथियारा चिम, 2. जापान की नेत्र रोग विशेषज्ञ त


दाशी हटोरी, 3. फिलीपींस की बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड, और 4. इंडोनेशिया की कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता गैरी बेनचेघिब ।

63वां रेमन मैगसेसे पुरस्कार- 2021 के विजेताओं की सूचि

31 अगस्त 2021 को मनिला में आयोजित समारोह में निम्नलिखित 5 व्यक्तियों/संस्था को 63वें रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था :


  • बांग्लादेश की वैक्सीन वैज्ञानिक डॉ. फिरदौसी कादरी जिन्हें मुंह से दिया जाने वाला सस्ता हैजा रोधी टीका और टाइफाइड का टीका विकसित करने का श्रेय जाता है।
  • पाकिस्तान के मुहम्मद अमजद साकिब जिन्होंने पाकिस्तान का सबसे बड़ा ब्याज मुक्त सूक्ष्म -वित्त (Microfinance) संस्थान ‘अखूवत’ विकसित किया है। 
  • फिलीपींस के मत्स्य और सामुदायिक पर्यावरणविद् रॉबर्टो बैलोन।
  • मानवाधिकार एवं शरणार्थी सहायता के क्षेत्र में काम करने वाले अमेरिकी नागरिक स्टीवन मंसी ।
  • इंडोनेशियाई खोजी पत्रकारिता संबंधी समूह ‘वॉचडॉक’।

Post a Comment

0 Comments